5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असीरगढ़ किले पर दिखा तेंदुआ, किले में पर्यटको के प्रवेश पर रोक

- जंगल से पानी की तलाश में पहुंचा- परकोटे पर चलते हुए वीडियो वायरल

2 min read
Google source verification
Leopard seen on Asirgarh Fort, ban on entry of tourists in the fort

Leopard seen on Asirgarh Fort, ban on entry of tourists in the fort

बुरहानपुर. ऐतिहासिक असीरगढ़ किले पर तेंदुआ दिखाई देने के बाद पर्यटकों में हड़कंप मच गया। परकोटे की दीवार पर तेंदुए को दौड़ता देखकर एक पर्यटक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। गनीमत रही गई कोई जनहानी नहीं हुई। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय पुरातत्व एवं वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। दो घंटे तक सर्चिंग करने के बाद तेंदुआ नहीं मिलने के बाद पंचनामा तैयार कर सुरक्षा की दृष्टि से किले में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाइ दी गई।
जिला अधिकारी विपुल विश्राम ने वायरल वीडियो की पुष्टी करते हुए कहा कि असीरगढ़ किले पर मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच तेंदुआ दिखाई दिया है। उस समय किले पर करीब 10 पर्यटक आए थे। तेंदुआ दिखाई देने के बाद किले पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया गया। असीर रेंज वन अमले ने भी किले पर पहुंचकर सर्चिंग की, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। तेंदुए का मूवमेंट जंगल की तरफ होना बताया गया। वन अमले द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है। किले को पर्यटकों के लिए खोलने से पहले कर्मचारी सर्चिग करेंगे उसके बाद ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।
दीवार पर दौड़ते हुआ दिखा
वायरल वीडियो में तेंदुआ किले पर स्थित परकोटे की दीवार पर चलते हुए दिखाई दे रहा है। तेंदुए को किला परिसर सहित दीवार पर चलता देखकर यहां पर मौजूद लोग घबरा गए। वीडियो में लोगों की तेज आवाजे भी सुनाई दे रही है। गनीमत रही कि तेंदुए ने किसी भी पर्यटक को नुकसान नहीं पहुंचा।
भोजन,पानी की तलाश पहुंचते है वन्य प्राणी
असीरगढ़ किला सतपुड़ा की पहाड़ी के घने जंगल से लगा हुआ है।गर्मी के समय पूर्व में भी भोजन एवं पानी की तलाश में वन्य प्राणियों को किले पर देखा गया है।कुछ साल पहले भी तेंदुआ, हिरण एवं अन्य जानवर दिखाई दिए थे। ऐतिहासिक किले पर पानी का तालाब बना है जो गर्मी के समय भी नहीं सूखता। संभावना है कि पानी की तलाश में ही तेंदुआ किले पर आया था।