बुरहानपुर. सिंधीबस्ती रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में लगा लोहे का 100 मीटर लंबा टावर शुक्रवार शाम को चली हवा आंधी के चलते गिर गया। आंधी के कारण टावर गिरने की घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो फूटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आंधी के कारण टावर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो की पुष्टी पत्रिका नहीं करता है। बीएसएनएल टावर गोटियापीर क्षेत्र में तीन बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर टावर गिरने से दो लोगों के घायल होने की खबर है। टावर गिरने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानों से निकल कर कर्मचारी बाहर निकल आए।