
प्रेमी कपल ने घर से भागकर शादी करने का फुल प्रूफ प्लान बनाया दोनों घर से भागे और फिर बुर्का पहनकर कोर्ट में भी पहुंच गए लेकिन एक छोटी सी गलती ने उनकी सारी प्लानिंग फ्लॉप कर दी। मामला बुरहानपुर का है जहां बुर्का पहनकर पहुंचे लव कपल को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। हैरानी की बात तो ये है कि लव कपल उस कोर्ट में लव मैरिज करने के लिए पहुंचा था जो कि सालों पहले बंद हो चुका है।
प्रेमी-प्रेमिका ने पहन रखा था बुर्का
बुरहानपुर के जय स्तंभ पर पांच साल पहले बंद हो चुके कोर्ट में एक लव कपल शादी करने के लिए पहुंचा था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये कोर्ट बंद हो चुका है और मोहम्मदपुर शिफ्ट हो चुका है। दोनों ने बुर्का पहना हुआ था और वहां पर बैठे हुए थे। जैसे ही कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें उन पर शक हुआ। लोगों ने शक के आधार पर दोनों से पूछताछ की तो लव कपल का राज खुल गया और बुर्के में छिपा प्रेमी पकड़ा गया। जिसके बाद लोग उन्हें पकड़कर थाने ले गए जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की।
देखें वीडियो-
एक ही समाज के हैं प्रेमी-प्रेमिका
पुलिस को पूछताछ में प्रेमी युगल ने बताया है कि वो एक ही समाज के हैं और एक दूसरे से प्यार करते हैं। परिवारवाले व समाज के लोग उनकी शादी के खिलाफ हैं इसलिए उन्होंने घर से भागने का फैसला लिया, वो घर से भागकर गुजरात चले गए थे और वहां से लौटकर बुरहानपुर में लव मैरिज करने आए थे। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जय स्तंभ स्थित कोर्ट अब बंद हो चुका है और दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बालिग हैं जिनके परिजन को सूचना दे दी गई है।
Updated on:
10 Jan 2024 06:17 pm
Published on:
10 Jan 2024 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
