24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफेयर का राज खुलने के डर से मां ने प्रेमी से करा दी बेटे की हत्या, जंगल में मिली लाश

महिला का प्रेमी 14 साल के बेटे को पिंजरा दिलाने के बहाने जंगल में ले गया और फांसी पर लटका दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Jan 2022, 4:50 PM IST

burhanpur.jpg

बुरहानपुर. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल से एक 14 साल के बच्चे का 10 दिन पुराना शव बरामद किया है। बच्चा महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। जो बीते 12 दिन से लापता था। पुलिस ने बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी की निशानदेही पर उसकी लाश बरामद की है। बच्चे के पिता का आरोप है कि बच्चे की मां ने अपने लव अफेयर को छिपाने के लिए प्रेमी से बेटे की हत्या करा दी। इतना ही नहीं उन्होंने पत्नी के प्रेमी पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया है।

मोहब्बत के लिए 'ममता' का कत्ल
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव में रहने वाला 14 साल का बच्चा पुरुषोत्तम पाटिल बीते 12 दिन से घर से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुरुषोत्तम के पिता विलास ने जलगांव पुलिस में दर्ज कराई थी। तफ्तीश के दौरान बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि बच्चे पुरुषोत्तम की मां के जलगांव में ही रहने वाले प्रमोद के साथ अवैध संबंध है। इस आधार पर जब पुलिस ने प्रमोद और उसकी प्रेमिका यानि पुरुषोत्तम की मां को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बच्चा दोनों के अवैध संबंधों के बारे में जान चुका था और उन्हें डर था कि पुरुषोत्तम पिता विलास को मां व प्रमोद के अवैध संबंधों के बारे में बता देगा, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- कॉलगर्ल्स से टीआई के कनेक्शन, कस्टमर्स को फंसाकर ऐंठता था लाखों रुपए


पिंजरा खरीदने के बहाने लाकर दे दी मौत
आरोपी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि बच्चे ने पिता से कहा था कि एक युवक घर के आसपास घूमता रहता है। मां को डर था कि कहीं बेटा उसका राज न खोल दे। लिहाजा उसने प्रेमी के जरिए बेटे की हत्या कराने की साजिश रची। साजिश के तहत प्रेमी प्रमोद ने पुरुषोत्तम को कबूतरों के लिए पिंजरा खरीदने का झांसा दिया और अपने साथ बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ के जंगल में ले आया जहां उसने उसकी गला घोंटकर हत्या की और शव को फांसी पर लटका दिया। गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस आरोपी प्रमोद को लेकर बुरहानपुर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर जंगल से करीब 10 दिन पुराना बच्चे का शव बरामद किया।

देखें वीडियो- भाई की शादी में डांस करते-करते मौत