रेलवे के मुताबिक अभी खंडवा से अमूल्लाखुर्द तक 54 किमी का ही काम पूरा हुआ है। इसके आगे खकनारकला तक 26 किमी का काम चल रहा है। इस काम में देरी हुई, जिसके पीछे वन विभाग से मिलने वाली अनुमति की प्रक्रिया में देरी बताई गईं। इसके आगे खकनारकला से आकोट तक टेंडर कॉलिंग हो गया है, जल्द इसका भी काम शुरू होगा। आकोट से आकोला तक 50 किमी का काम भी निर्माणाधीन है।