भोपाल एयरपोर्ट(Raja Bhoj Airport) से विमानों का संचालन बढ़ाने के लिए डीजीसीए ने एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, फ्लाई बिग जैसी कंपनियों को अनुमति दी है। विंटर 2025 फ्लाइट शेड्यूल के लिए दैनिक उड़ान संख्या को दोगुना करने की मंज़ूरी भी इसमें शामिल है। वर्तमान में भोपाल एयरपोर्ट पर 30 उड़ानें (15 आने और 15 जाने) फ्लाइट्स की तुलना में, अक्टूबर 25, 2025 से 60 (30 आने 30 जाने) उड़ानों की व्यवस्था लागू होगी।