25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न बुलेट…न थार! एमपी का ‘शकील डॉन’ घोड़े पर सवार होकर पहुंचा कोर्ट, VIDEO VIRAL

MP News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक आरोपी कोर्ट में पेशी के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचा।
less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां आप ने लोगों को अभी तक कोर्ट की पेशी में जाने के लिए कार या बाइक का उपयोग करते देखा होगा, लेकिन बुधवार को जिला कोर्ट परिसर तक एक आर्म्स एक्ट का आरोपी अपने घोड़े पर सवार होकर पेशी पर पहुंचा।

घोड़े पर डॉन को देखकर हैरान हुए लोग

घोड़े पर डॉन को देखकर मौके पर मौजूद अधिवक्ता भी हैरान रह गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पेशी पर आए शेख शकील ने कहा कि मैं विकलांग हूं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया था उसकी पेशी के लिए आया हूं। पैरों में तकलीफ होने से चलने में समस्या थी। इसलिए घोड़े पर सवार होकर कोर्ट पहुंचा। आरोपी को पेशी के लिए घोड़े पर सवार होकर कोर्ट की गेट तक पहुंचने फिर वापस घोड़े को एक स्थान पर बांधता देख लोग भी हैरान हो गए।

जानकारी के अनुसार, शेख शकील कोतवाली क्षेत्र का निगरानी बदमाश था, जिसके खिलाफ पहले से कही मामले दर्ज हैं। शहर में घोड़ा, तांगा चलाने का काम करता है इसलिए आज भी घोड़े पर सवार होकर पेशी पर पहुंच गया।