
अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरण का बड़ा आयोजन
बुरहानपुर. महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक होंगे। शाम को शिवजी को मुकुट चढ़ाकर दूल्हे के रूप में सजाया जाएगा। कष्ट निवारण के लिए शिवभक्त मंदिरों में पहुंचकर अभिषेक करेंगे। खास बात यह है कि इस बार शिवरात्रि पर नेपाल से बुलाए गए सवा 3 लाख रुद्राक्ष की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिन्हें दूसरे दिन वितरित किया जाएगा.
इस बार शहर में शिव भक्त मंडल 12 फरवरी से धार्मिक आयोजन करने जा रहा है। इसमें अखंड ओम नम: जाप, लघु रूद्र पार्थेश्वर पूजन और ताप्ती के राजघाट पर नेपाल से बुलाए गए सवा 3 लाख रुद्राक्षों में ओंकार मंत्र की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शामिल है। शनिवार को इन रुद्राक्ष की शहर में यात्रा निकाली गई, जिससे भक्तिमय माहौल हो गया।
धार्मिक आयोजन के मार्गदर्शक अशोक पालीवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम लोक कल्याण के लिए मां ताप्ती के तट पर किया जा रहा है, जहां रूद्राक्ष अभिषेक होगा। देश अखंडता की ओर जा रहा है। करोड़ों मंत्रों से रूद्राक्ष में जाप होगा। महिलाएं पार्थेश्वर पूजन नहीं करवा पाती हैं। उनके लिए नियमित पार्थेश्वर पूजन पंडितों द्वारा किया जाएगा। 24 घंटे सतत ओम नम:शिवाय का घोष होगा। करोड़ों ओंकार मंत्र का जाप किया जाएगा।
मीडिया के सामने रखी कार्यक्रम की जानकारी
अमित वारुडे ने बताया आयोजन के दौरान शहर में 7 दिन तक ओंकार मंत्र सुनाई देंगे। ताप्ती के तट पर यज्ञ शाला बनेगी। वेदियों पर अनुष्ठान होंगे। 18 फरवरी को बड़ा गणपति मंदिर से भोले की बारात निकलेगी। 19 को रूद्राक्ष नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। रूद्राक्ष नेपाल में बहुत अच्छी गुणवत्ता के मिलते हैं इसलिए वहां से सवा तीन लाख रूद्राक्ष बुलाए गए हैं।
यहां पूजा और अभिषेक : महाजनापेठ स्थित गुप्तेश्वर मंदिर, सतियारा घाट के वाघेश्वर, राजपुरा के हाटकेश्वर, ताप्ती और उतावली तट के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर, परमहंस महादेव, असीरगढ़ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना होगी।
Published on:
12 Feb 2023 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
