अस्पताल के डायरेक्टर ऋषि बंड ने ये भी बताया कि जब डिलेवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बेटी को जन्म देने वाली मां घर जा रही होती है तो उसे अस्पताल की ओर से गिफ्ट भी दिया जाता है। बंड ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर ये पहल की है। वो आगे कहते हैं कि 'आज इस युग में बेटियां बोझ नहीं हैं, सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में बेहतर काम करना चाहिए, ताकि समाज में बेटियों को बेटों के बराबर का दर्जा मिल सके।