
Officers and employees sat on strike in the premises after closing the office and expressed their protest by raising slogans.
बुरहानपुर. खंडवा रोड स्थित मंडी बोर्ड कार्यालय पर मंगलवार को कामकाज बंद रहा। सीइओ से लेकर अफसर, कर्मचारियों ने परिसर में ही हड़ताल पर बैठकर नारेबाजी की। एक मंडी बोर्ड एक सेवा की प्रमुख मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी सब्जी मंडी सहित अन्य मंडिय़ों में कर्मचारियों के काम नहीं करने से किसान और व्यापारियों को परेशान होना पड़ा।
कर्मचारी संगठन के संतोषसिंह दीक्षित ने कहा कि मंडी बोर्ड की विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने के कारण प्रदेश सहित जिले की मंडी में कामकाज पूरी तरह से बंद है। विगत 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे स्थाई कर्मियों को नियमित करने के साथ मंडी बोर्ड की सेवा में कार्यरत सचिव सहायक उप निरीक्षक का पद नाम बदलकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी उप निरीक्षक करने, लेखपाल तृतीय के पद समाप्त कर लेखा पाल प्रथम, द्वितीय करने के साथ सहायक वर्ग एक के पद नाम परिवर्तन कर सहायक अनुभाग अधिकारी कर परामर्श दात्री समिति का गठन करने की मांग की। एक प्रमुख मांग एक बोर्ड एक सेवा एहम है, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी इसका पालन नहीं हो रहा है। इस अवसर पर मंडी सचिव शर्मिला निनामा, लेखपाल जयश्री रामटेक, सुनील पाटिल, मनीष गंगराडे, कैलाश निगम अन्य मौजूद थे।माया देवी चौहान पिंकी खन्ना दिनेश सोनी शेख मोहम्मद संतोष दलाल अनिल पाटिल अशोक पाटिल ठाकुर अरविंद सिंह एवं बहुत सारे कर्मचारी ने आंदोलन में भाग लियामाया देवी चौहान पिंकी खन्ना दिनेश सोनी शेख मोहम्मद संतोष दलाल अनिल पाटिल अशोक पाटिल ठाकुर अरविंद सिंह एवं बहुत सारे कर्मचारी ने आंदोलन में भाग लिया
Published on:
20 Sept 2023 01:23 am
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
