प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी हुए शामिल
बुरहानपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बुरहानपुर पहुंचे। हेलीकॉप्टर से रेणुका अनाज मंडी हेलीपैड पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस सहित प्रशासनिक अफसरों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला रोड शो के लिए रवाना किया। शिकारपुर थाने से रोड शो करते हुए नेहरू स्टेडियम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए डीआईजी सहित भोपाल से सुरक्षा अफसरों की टीम पहुंची।