
Patwaris of Burhanpur expressed protest over the death of Patwari in Shahdol
बुरहानपुर. शहडोल जिले में हुई पटवारी की हत्या का विरोध करते हुए मंगलवार को जिलेभर के पटवारियों ने अपनी तहसीलों में एकत्रित मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर ज्ञापन देकर आरोपियों पर जल्द कार्यवाही की मांग की गई।
पटवारी संघ जिलाध्यक्ष राहुल तोमर ने बताया कि शहडोल जिले में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह अपने चार पटवारी साथियों के साथ 25 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध उत्खनन, परिवहन रोकने के लिए गए थे। अवैध परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को रोकने के दौरान ड्राइवर ने ट्रेक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना के बाद प्रदेश सहित जिलेभर केर पटवारियों में रोष है। घटनाक्रम की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के न्यायधीश से कराने के साथ दोषियों के खिलाफ अपराधिक कार्यवाही कर पटवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग शासन से की जा रही है। अवैध खननकर्ताओं पर सख्त कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेशभर में पटवारी आंदोलन करेंगे।
Published on:
30 Nov 2023 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
