बुरहानपुर. हिंदू उत्सव समिति का घर,घर भगवा, हर घर भगवा अभियान की शुरूआत गणपति मंदिर से हुई। साधु,संतों की उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ पहला ध्वज गणपति मंदिर पर लगाया गया। यह अभियान राम नवमी तक चलेगा। जिले के 50 हजार घरों में भगवा ध्वज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
समिति संरक्षक मनोज लधवे ने बताया अभियान की शुरूआत गुरुवार सुबह 11 बजे गणपति मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ हुई। प्रत्येक हिंदू परिवार के घरों में भगवा ध्वज लगाने का क्रम शुरू हो गया है। 50 हजार ध्वज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हिंदू समाज से अपील की गई कि परिवार के साथ नववर्ष पर घर की छत पर भगवा ध्वज लगाएं। यह भगवा ध्वज सदियों से भारतीय संस्कृति और परंपरा का श्रद्धेय प्रतीक रहा है। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि भारत में शक और हुण आए थे, उन्होंने हर घर भगवा झंडा लगाने की परंपरा को प्रतिबंधित किया। कालांतर में भगवा ध्वज के स्थान पर भगवा रंग की साड़ी ने घर-घर गुडी के रूप में लगाना प्रारंभ किया। इस परंपरा को बनाए रखने के लिए नारी शक्ति का बड़ा योगदान है।