13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर में किसानों की तुअर फसल में दाग लगने से फेल हुए सैंपल

बुरहानपुर. समर्थन मूल्य पर किसानों से तुअर की खरीदी के लिए सरकार ने पहली बार केंद्र बनाया, लेकिन उपज में दाग लगने के कारण जिले के किसानों की फसल एफएक्यू क्वालिटी से बाहर हो गई। 5 किसानों के सैंपल खरीदी केंद्र पर फेल होने के बाद मजबूरी में किसानों को बाजार में तुअर बेचना पड़ […]

2 min read
Google source verification
बुरहानपुर. समर्थन मूल्य पर किसानों से तुअर की खरीदी के लिए सरकार ने पहली बार केंद्र बनाया, लेकिन उपज में दाग लगने के कारण जिले के किसानों की फसल एफएक्यू क्वालिटी से बाहर हो गई। 5 किसानों के सैंपल खरीदी केंद्र पर फेल होने के बाद मजबूरी में किसानों को बाजार में तुअर बेचना पड़ रही है। चने की आवक भी कम होने से केंद्र पर सन्नाटा रहा। सरकारी खरीदी की 31 मई अंतिम तिथि होने से शेष किसान उपज लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
शासन ने 7550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से तुअर की सरकारी खरीदी के आदेश जारी किए थे। जिले के 46 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था, लेकिन तुअर की क्वालिटी शासन की गाइडलाइन के अनुसार नहीं मिली। 5 किसानों ने अपने सैंपल केंद्र पर चेक कराए तो दाग लगे दाने अधिक होने से रिजेक्ट कर दिया गया। ऐसे में किसी भी किसान से अभी तक तुअर की खरीदी नहीं हुई। यही हाल गेहूं का भी है, बाजार में गेहूं के भाव अधिक होने से खरीदी केंद्र पर एक भी किसान नहीं पहुंचा। गेहूं का भाव 2600 रु. प्रति क्विंटल और बोनस अतिरिक्त दिया जा रहा था, फिर भी किसानों की रुचि नहीं दिखाई।
चने की खरीदी जारी
जिले के 962 किसानों ने समर्थन मूल्य पर चना बेचने के लिए पंजीयन कराया था, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल आवक कम हुई है। कृषि विभाग ने चना खरीदी के लिए रेणुका वेयर हाउस, बहादरपुर वेयर हाउस और तुकईथड़ मंडी में सोसायटी के माध्यम से केंद्र बनाए है। बाजार भाव अधिक होने से खरीदी केंद्रों पर आवक कम हुई। सरकार ने 5650 रुपए का भाव तय किया। जबकि बाजार में भाव टूटने से 5400 रुपए का भाव चल रहा है। तीन दिन शेष होने से किसान केंद्रों पर पहुंच रहे है, खरीदी के बाद 4 दिन में राशि का भुगतान हो रहा है।