बुरहानपुर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बिटिया अब बोझ नहीं वरदान बन गई है। बहनों की जिंदगी में लाड़ली बहना योजना नया प्रकाश लेकर आएगी। मुझे आज बहनों ने केले के रेशे और हल्दी की गाँठ की राखी बांधी है, मैं वादा करता हूँ कि बहनों की आनए शान और सम्मान में कभी.कमी नहीं आने दूँगा।