6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेडरेशन चुनाव में संचालक मंडल के दसों पद निर्विरोध

- अंतिम दिन तीन ने वापस उठा लिए फार्म- इंदौर, उज्जैन से नहीं कोई प्रतिनिधि

less than 1 minute read
Google source verification
Ten posts of the Board of Directors unopposed in the Federation elections

Ten posts of the Board of Directors unopposed in the Federation elections

बुरहानपुर. मप्र पावरलूम फेडरेशन चुनाव में अंतिम दिन तीन नामांकन फार्मकी वापसी के बाद मैदान में बचे दस उम्मीदवार निर्विरोध संचालक चुन लिए गए। हालांकि इसकी अधीकृत घोषणा 29 सितंबर को होगी। संचालक सदस्य चुने जाने के बाद अब अध्यक्ष की रस्साकसी शुरू हो गई। 4 अक्टूबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।
फेडरेशन चुनाव में जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो लगा इस बार चुनाव में घमासान मचेगी। क्योंकि पहले ही दिन बुरहानपुर में पांच पदों के लिए 13 आवेदन पहुंचे। जबकि ग्वालियर से 2 और जबलपुर से 4 नामांकन जमा किए गए। शुक्रवार को इन फार्म की जांच की गई तो 13 ही उम्मीदवार मैदान में बचे। लेकिन शनिवार को जब नाम वापसी का दिन आया तो तीन ने भी फार्म उठा लिया। इस चक्कर में जो आवेदन बचे उनमें चुनाव करो की स्थिति नहीं बनी।
29 को घोषणा
मप्र राज्य पावरलूम बुनकर सहकारी संघ के चुनाव की पूरी प्रक्रिया शनवारा स्थित कार्यालय से की जा रही है। अंतिम दिन भी यहां प्रक्र्रिया चलती रही। नाम वापसी के बाद जो संचालक निर्विरोध चुने गए उनमें सबसे अधिक भाजपा समर्थित है। इसलिए अध्यक्ष भी इन्हीं का चुने जाना माना जा रहा है। 29 को निर्विरोध संचालक की अधिकृत घोषणा की जाएगी। इंदौर, उज्जैन से एक भी प्रतिनिधि ने नामांकन नहीं किया। लेकिन कोरम पूरा होने से चुनाव प्रभावित नहीं हुए।
यह बन गए संचालक
बुरहानपुर से मो. इस्माइल मो. आलम, मो. आरिफ हफीज उल्ला, सुभाष तांदले पिता विक्रम तांदले, दिनकर पाटिल पिता भिकाजी पाटिल, जयंतीलाल पिता चंपालाल नवलखे।
जबलपुर से रमेश साहू पिता प्रहलाद साहू, मुख्तार अहमद पिता बशीर अहमद।
ग्वालियर से ओमप्रकाश पिता सीताराम
ब वर्ग में गजेंद्र पिता दीनकर पाटिल, रितेश पिता श्रीकृष्ण नाटानी निर्विरोध हुए।