14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

आंधी से उड़ी सुभाष स्कूल के दो कमरों की छत

बुरहानपुर. शहर में मंगलवार शाम को चली आंधी के आगे अंग्रेजों के समय के भवन की छत भी नहीं ठहर पाई। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के दो कमरों की छत उखडऩे से बड़ा नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान स्कूल में कोई स्टाफ नहीं था। स्कूल की छत उखडऩे की सूचना डीइओ को देने […]

Google source verification

बुरहानपुर. शहर में मंगलवार शाम को चली आंधी के आगे अंग्रेजों के समय के भवन की छत भी नहीं ठहर पाई। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के दो कमरों की छत उखडऩे से बड़ा नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान स्कूल में कोई स्टाफ नहीं था। स्कूल की छत उखडऩे की सूचना डीइओ को देने के बाद इंजीनियर ने निरीक्षण कर मरम्मत के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजा है।
प्राचार्य परवीन हुसैन ने बताया कि आंधी के कारण स्कूल भवन के कक्ष क्र.4 सहित एक अन्य कक्ष की छत पतरों सहित उखडकऱ गिर गई। मैदान में एक पुराना पेड़ भी गिरने की घटना हुई है। छत उखडऩे के बाद दोनों कमरे खुल गए है, जिसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया गया है। करीब 7 लाख का नुकसान का आंकलन कर मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्कूल का नया सत्र की कक्षाएं शुरू होने से पहले मरम्मत का प्रयास कर रहे है।
अंग्रेज शासन के समय स्कूल भवन
अंग्रेज शासन के समय स्कूल भवन बनाया गया था, जिसकी दीवारें आज भी मजबूत है। जिसका नाम रॉबर्टसन स्कूल था, लेकिन आजादी के बाद सुभाष चंद्रबोस के नाम से नामकरण किया गया। पुराना भवन आज भी मौजूद होने से कईलोग अपनी कक्षाएं देखने भी आते हैं, इसलिए भवन की समय-समय पर मरम्मत कार्य भी कराया जाता है।