
निहारिका की एक्टिंग ने मुंबई के कलाकारों के उड़ाए होश, बिना रिटेक के बोले डॉयलॉग
- बुरहानपुर की निहारिका ये है मोहब्बते सीरियल में की शूटिंग
- सोशल प्राइड
बुरहानपुर. कक्षा आठवीं में पढऩे वाली १४ साल की निहारिका चौकसे। जिसे सप्ताहभर पूर्वतक शहर में कोईजानता नहीं था, लेकिन जब वह टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बते में नजर आई तो उसने अपनी प्रतिभा की पहचान सभी को करा दी। यहां तक मुंबई में सीरियल के लिए चली शूटिंग में जब उसका बिना रिटेक किए डॉयलॉग और एक्टिंग हुईतो मुंबई के कलाकार भी हैरात रह गए। पहली बार कैमरे के सामने इतनी बेहतर एक्टिंग कोईबच्ची नहीं कर पाती, जो निहारिका ने किया।
मालीवाड़ा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संजय उर्फ बंटी चौकसे की बेटी निहारिका परिवार और समाज में पहली बेटी है, जो टीवी सीरियल में काम किया। संजय चौकसे ने बताया कि उनके दो बच्चे है बड़ी बेटी निहारिका और छोटा लड़का अनमोल है। संजय चौकसे ने कहा कि दो माह पूर्वमुंबईमें ये है मोहब्बते के लिए ऑडिशन था, जहां जाने के लिए निहारिका बड़ी जिद कर रही थी।मैंने उसे मना कर दिया था, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर हम एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे सीरियल के लिए पहुंचे जहां निहारिका का ऑडिशन हुआ इसके बाद हम घर आ गए। पंद्रह दिन पूर्वमुंबईसे अचानक कॉल आया कि आपकी बेटी का चयन सीरियल के लिए हो गया।हमें तो यकीन नहीं हुआ। जब मुंबईपहुंचे तो दूसरे दिन से शूटिंग शुरू हो गई। बस निहारिका ने अपनी प्रतिभा दिखाईतो सभी हैरत में पड़ गए।
बचपन से एक्टिंग में रुचि
निहारिका को बचपन से एक्टिंग में रुचि रही। मेक्रो विजन में पढ़ रही निहारिका का एक परेडड्रामे का भी रहता है, जहां उसने यह गुर सीखे। इसके पूर्ववह टीवी पर आने वाले सुपर डांसर कार्यक्रम के लिए ऑडिशन देने इंदौर भी गईथी, जहां चयन नहीं हुआ। इसके बाद गीत प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
आज वापस लौट रही निहारिका
पिता संजय चौकसे ने बताया कि निहारिका की शूटिंग पूरी हो गई, टीवी पर सीरियल की शुरुआत भी ३ अगस्त से हो चुकी है।अब छह सात दिन शूटिंग नहीं होगी।इसलिए वह बुरहानपुर आ रही है।जहां सोमवार को मेक्रो विजन एकेडमी में उसका समान समारोह भी रखा गया है। निहारिका की खबर सुनने के बाद समाज में भी खुशी का माहौल है। जगह-जगह समाजजनों ने होर्डिंग भी लगाए हैं।
सीरियल के ये मुय कलाकार
टीवी सीरियल ये है मोहब्बते में दिव्यांका त्रिपाठी, करन पटेल, रुहानिका धवन, गौतम आहूजा, राज अरोरा, रेशा कांकेर, अनीता हसन, संग्राम सिंह और निहारिका जो की अन्नया के रूप में नजर आ रही है।
बीयू०५१९ : मुंबईमें शूटिंग के दौरान मुय कलाकारों के साथ निहारिका।
Published on:
05 Aug 2018 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
