
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अब महिला गाइड आपका वेलकम करेगी। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रदेश के 50 पर्यटन स्थलों में बुरहानपुर का भी चयन है, जहां महिला पर्यटकों को बेहतर माहौल के साथ भयमुक्त वातावरण भी मिलेगा। इसके अलावा कई पर्यटन स्थलों पर स्वागत करने से लेकर ऑटो, टैक्सी चालक भी महिलाएं होंगी।
महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल विषय पर कलेक्टोरेट सभागृह में बैठक का आयोजन किया गया। जहां मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड से डॉ. आलोक चौबे, प्राची तिवारी एवं संस्था दि फिथ डायमेंशन एकेडमी की निदेशक माधुरी शर्मा उपस्थित रही।
यह भी पढ़ेंः
मध्यप्रदेश से इसकी शुरुआत
डॉ. आलोक चौबे ने कहा कि भारत में इस परियोजना का शुभांरभ मध्यप्रदेश से किया गया है। प्रदेश के 20 संकुलों के अंतर्गत 50 पर्यटन स्थलों में परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार व यूनाइटेड वूमेन के संयुक्त प्रयासों से परियोजना का संचालन होगा। एमपीटीवी ने बुरहानपुर में परियोजना संचालन के लिए दि फिथ डायमेंशन एकेडमी को जिमेदारी दी गई है। संस्था जिला प्रशासन के सहयोग से बुरहानपुर में इस परियोजना का संचालन करेंगी।
परियोजना का विजन और मिशन है कि मध्यप्रदेश के पर्यटक स्थलों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला पर्यटकों को स्वतंत्रता पूर्वक एवं भयमुक्त वातावरण में पर्यटन का अवसर उपलब्ध कराना, यहां के पर्यटन स्थलों को महिलाओं के अनुकूल बना कर महिला पर्यटकों की संया में बढ़ोतरी करना। संस्था निदेशक ने बुरहानपुर जिले में तीन साल तक की गतिविधियों से अवगत कराया गया।
ऐसे होगी तैयारी
यहां 600 महिलाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी और 1800 बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यशाला के समापन पर संस्थान की प्रोग्राम कोर्डिनेटर आयुषी अंगित द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
30 से अधिक महिला गाइड तैयार होंगी
बोर्ड द्वारा तैयार डिजाइन प्रत्येक पर्यटक स्थल पर लगाए जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है, जिसमें सुरक्षा के उपाय शामिल हो। लगभग 30 से अधिक महिला गाइड को प्रशिक्षण देकर तैयार करें, जो कि बुरहानपुर जिला अंतर्गत पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को पर्यटन संबंधी जानकारी दे सके। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एनआरएलएम, पुलिस महिला थाना से प्रशिक्षणार्थी प्राप्त किए जा सकते है।
10 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार
पिछले साल नवंबर में मध्यप्रदेश सरकार ने पर्यटन स्थलों की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं को देने का निर्मय लिया था। कई पर्यटन स्थलों पर महिलाएं तिलक लगाने, फूल माला पहनाने से लेकर आटो, टैक्सी और गाइड की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 10 हजार महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। भोपाल के मिंटो हाल में पर्यटन विभाग ने टूरिज्म बोर्ड, पुलिस विभाग और परियोजना की तकनीकी सहायक संस्था UN वूमेन के साथ MOU भी हुआ था। इसके तहत चार हजार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
Updated on:
26 Apr 2022 03:31 pm
Published on:
26 Apr 2022 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
