27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday on Holi: अगले 5 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें छुट्टियों की यह लिस्ट

Bank Holiday on Holi: 28 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। 2,3 और 4 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मनाई जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 27, 2026

Bank Holiday on Holi

अगले 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। (PC: AI)

Bank Holiday on Holi: अगर आप आने वाले 5 दिनों में बैंक ब्रांच जाकर अपना जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। देश के अगल-अलग हिस्सों में अगले 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए आप छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाएं। वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन बड़ा लोन लेने और बड़ा कैश जमा करवाने जैसे कई कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

28 फरवरी 2026: इस दिन महीने का चौथा शनिवार है। ऐसे में देशभर में बैंक बंद रहेंगे। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है।

1 मार्च 2026: इस दिन रविवार है। इसलिए देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

2 मार्च 2026: इस दिन होलिका दहन के चलते लखनऊ और कानपुर जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इन दो जोन को छोड़कर बाकी पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे।

3 मार्च 2026: इस दिन होली, डोल जात्रा, धुलंडी और होलिका दहन के चलते बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, थिरुवंतपुरम और विजयवाड़ा जोन में बैंक बंद रहेंगे।

4 मार्च 2026: होली का दूसरा दिन होने के चलते इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आईजॉल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ऑनलाइन सर्विसेज का कर सकेंगे इस्तेमाल

छुट्टियों के चलते भले ही बैंक ब्रांच बंद रहे, लेकिन आप ज्यादातर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही निपटा सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं 24x7 चालू रहती हैं। इसके अलावा एटीएम सेवाएं भी 24x7 चालू रहती हैं। आप इनके जरिए अपने अधिकतर बैंकिंग कार्य निपटा सकते हैं।