8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, मालाबार और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 14, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों के भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 27, 2026

Gold Price Today

सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार शाम एमसीएक्स पर सोना 0.34 फीसदी या 549 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,258 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.37 फीसदी या 6,347 रुपये की बढ़त के साथ 2,74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,59,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 1,02,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क शुक्रवार, 27 फरवरी 2025 को 22 कैरेट सोना 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,21,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 27 फरवरी 2025 को 24 कैरेट सोना 1,61,560 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,21,170 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलर का नाम24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क1,62,0001,48,5001,21,500
जोयालुक्कास1,61,5601,48,1001,21,170
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,48,1001,21,17094,250
कल्याण ज्वैलर्स1,48,100

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,21,170 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 94,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 27 फरवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग