
Bank Holidays
Bank Holidays: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। आज से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक जरूर करें। ऐसा नहीं करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज से लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आज महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक की छुट्टी है। कल यानी रविवार की छुट्टी होने बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को बुध पूर्णिमा की सरकारी छुट्टी है। ज्यादातर सभी राज्यों में सोमवार को बैंक बंद रहने वाले है। आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो आपको मंगलवार तक इंतजार करना पड़ेगा।
शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, 16 मई को बुध पूर्णिमा की छुट्टी है। ऐसे में सोमवार को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले है। ठीक इससे एक दिन पहले रविवार है, इस दिन बैंक की छुट्टी रहती है। रविवार से पहले 14 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में रविवार की तो हमेशा छुट्टी रहती ही है, वहीं महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते है।
भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। इनके अनुसार हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की पूरी लिस्ट होती है। आइए जाते इस महीने अब कितने दिन बैंक बंद रहने वाले है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 11वीं किस्त में क्यों हो रही देरी? जानिए कब आएंगे 2000 रुपए
मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in May 2022)
| 1 मई 2022 | मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस। पूरे देश में बैंक बंद |
| 2 मई 2022 | महर्षि परशुराम जयंती - कई राज्यों में छुट्टी |
| 3 मई 2022 | ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक) |
| 4 मई 2022 | ईद-उल-फितर, (तेलंगाना) |
| 9 मई 2022 | गुरु रबिंद्रनाथ जयंती- पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा |
| 14 मई 2022 | दूसरे शनिवार पर बैंकों का अवकाश |
| 16 मई 2022 | बुध पूर्णिमा |
| 24 मई 2022 | काजी नजारुल इस्माल जन्मदिवस-सिक्किम |
| 28 मई 2022 | चौथे शनिवार पर बैंकों का अवकाश। |
मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की लिस्ट
| 1 मई 2022 | रविवार |
| 8 मई 2022 | रविवार |
| 15 मई 2022 | रविवार |
| 22 मई 2022 | रविवार |
| 29 मई 2022 | रविवार |
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते है काम
छुट्टियों के दौरान ग्राह ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निकपटा सकते है। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेकर कर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- टैक्स बचत के साथ होगी मोटी कमाई, ज्यादा रिटर्न के लिए यहां करें निवेश
Updated on:
14 May 2022 08:36 am
Published on:
13 May 2022 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
