
अप्रैल में बैंकों की खूब छुट्टियांं हैं। (PC: AI)
Bank Holidays in April 2026: अप्रैल का महीना आज से शुरू हो गया है। इस महीने काफी दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। कुछ लॉन्ग वीकेंड भी हैं। अगर आप छुट्टियों की लिस्ट देखे बिना ही बैंक ब्रांच गए, तो आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। इसलिए अपने जरूरी काम निपटाने बैंक ब्रांच जा रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पर्व-त्योहारों पर अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी रहती है। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार इस महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
आज एक अप्रैल को देशभर में बैंक बंद हैं। यह दिन वैसे तो नए वित्त वर्ष की शुरुआत है, लेकिन बैंकों के लिए यह पुराने साल के खातों को बंद करने का दिन होता है। इस दिन देशभर में ज़्यादातर बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। लेकिन अपवाद के रूप में आइज़ॉल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला जोन में बैंक खुले रहेंगे।
1 अप्रैल, बुधवार को वार्षिक लेखा बंद/बैंक क्लोजिंग के चलते आइज़ॉल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला जोन को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद हैं।
2 अप्रैल, गुरुवार को मौंडी थर्सडे के चलते कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
3 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते अगरतला, चंडीगढ़, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर पूर देश में बैंक बंद रहेंगे।
5 अप्रैल को रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
11 अप्रैल को दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
12 अप्रैल को रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, विशु के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल को बंगाली नव वर्ष, विशु, हिमाचल दिवस के चलते अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल को बोहाग बिहू के चलते गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
19 अप्रैल को रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
20 अप्रैल को बसव जयंती, अक्षय तृतीया के चलते बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल को गरिया पूजा के चलते अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
25 अप्रैल को चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 अप्रैल को रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI से आप अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकते हैं। पैसे भेजने हों, बिल भरने हों या बैलेंस देखना हो, यह सब घर बैठे हो सकता है। लेकिन अगर लॉकर खुलवाना है, कोई दस्तावेज जमा करना है या कोई बड़ा काम है जिसके लिए शाखा में जाना जरूरी है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं।
Published on:
01 Apr 2026 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
