ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अमरजीत कौर ने मीडिया से कहा, 'हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक वर्कर्स के हिस्सा लेने की संभावना है। देशभर से किसान और ग्रामीण वर्कर्स भी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।' वहीं, हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, 'बैंकिंग, पोस्टल, कोल माइनिंग, फैक्ट्रीज, स्टेट ट्रांसपोर्ट सर्विस भी हड़ताल से प्रभावित होगी।'