How to Double Money: हर निवेशक चाहता है कि निवेश में उसे 20, 30 या 50% का बंपर रिटर्न मिले। अगर आप शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो वहां जोखिम अधिक होता है। आप एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स में भी पैसा लगा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम ऐसी भी है, जिसमें निवेशक का पैसा दोगुना होता है। हालांकि, इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा और लंबे समय तक निवेशित रहना होगा। यह पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम है। आइए इस स्कीम के बारे में जानते हैं।