एसबीआई की एफडी में कोई भी इन्वेस्ट कर सकता है। आप अपनी वाइफ के नाम भी एसबीआई में एफडी करवा सकते हैं। अगर आप 2.5 साल की एफडी कराते हैं, तो आपको 6.45 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। इस एफडी में आप अपनी वाइफ के नाम 5 लाख रुपये जमा कराएं, तो मैच्योरिटी पर उन्हें 5,86,734 रुपये मिलेंगे। यानी उन्हें 86,734 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। अगर आपकी वाइफ सीनियर सिटीजन हैं, तो मैच्योरिटी पर उन्हें 5,93,992 रुपये मिलेंगे।