29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market Today: IT और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी से 888 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों को हुआ 4 लाख करोड़ रुपये का फायदा

Share Market News: आईटी, मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयरों में आज अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई है। इससे निफ्टी आज 24,250 पर बंद हुआ है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 29, 2026

Stock Market

Stock Market में भारी तेजी दर्ज हुई है (PC: Pixabay)

IT Stocks Rise Today: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसक्स आज 1.16 फीसदी या 888 अंक की बढ़त के साथ 77,654 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.10 फीसदी या 264 अंक की बढ़त के साथ 24,250 पर बंद हुआ है। आज सबसे अधिक तेजी आईटी, मेटल, मीडिया, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में दर्ज हुई है। बाजार में आई इस तेजी से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। इससे कुल मार्केट कैप 483 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

आईटी और मेटल शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह ने बताया कि सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.32 फीसदी और निफ्टी मेटल में 2.31 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.66 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.43 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.44 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.40 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.03 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.20 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.43 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.08 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.03 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.26 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.60 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.06 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज248.75+4.92%
हिंदुस्तान यूनिलीवर2,120.00+4.81%
इंफोसिस1,153.50+4.32%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज964.00+2.95%
टाटा स्टील187.50+2.67%
एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो)3,927.00+2.48%
ट्रेंट3,002.00+2.43%
भारती एयरटेल1,946.00+2.32%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,273.50+2.13%
सिप्ला1,473.00+1.97%
एचडीएफसी बैंक748.30+1.75%
टीसीएस2,440.00+1.75%
एचसीएल टेक1,341.00+1.70%

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
अडानी पोर्ट्स1,721.00-3.03%
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,228.00-1.32%
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन283.40-0.67%
आयशर मोटर्स7,796.00-0.51%
बजाज ऑटो11,325.50-0.43%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)387.50-0.39%
ओएनजीसी238.05-0.36%
एचडीएफसी लाइफ557.80-0.17%
ग्रासिम इंडस्ट्रीज3,112.00-0.13%
एनटीपीसी343.50-0.07%

निफ्टी नेक्स्ट-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
डिविस लैबोरेटरीज7,814.50+5.25%
वर्धमान टेक्सटाइल्स447.30+4.02%
जिंदल स्टील1,088.80+3.26%
आईआरएफसी89.45+2.64%
चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स1,798.10+2.57%
हिंदुस्तान जिंक539.80+2.45%
एलटीआई माइंडट्री4,410.00+2.34%
वेदांता265.40+2.33%
जाइडस लाइफसाइंसेज1,122.00+2.07%
अंबुजा सीमेंट्स434.50+2.00%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया171.10+1.70%
बैंक ऑफ बड़ौदा243.20+1.67%
रेलटेल कॉर्पोरेशन374.40+1.61%
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC)426.50+1.57%

निफ्टी नेक्स्ट-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस830.00-1.67%
कमिंस इंडिया5,375.00-1.48%
टीएमसीवी411.30-1.30%
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया18,026.00-1.19%
मदरसन146.10-1.19%
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन140.00-0.91%
भारत पेट्रोलियम317.20-0.89%
हुंडई मोटर इंडिया1,991.00-0.54%
पंजाब नेशनल बैंक111.07-0.52%
बॉश41,100.00-0.51%
इंजीनियर्स इंडिया3,166.50-0.45%
श्री सीमेंट26,755.00-0.45%
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स4,580.00-0.44%

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)