26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday: आज यहां बंद हैं बैंक, आगे कब-कब छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Are banks open today: अधिकांश जगह बैंकों में आज (18 दिसंबर) सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। लेकिन खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Newsdesk

image

Neeraj Nayyar

Dec 18, 2025

Bank Holiday

दिसंबर के शेष दिनों में भी बैंक कुछ दिन बंद रहेंगे। (PC:AI)

December Bank Holiday: साल खत्म होने को है। दिसंबर में अब केवल 13 दिन शेष हैं। आगे आने वाले दिनों में बैंक कुछ दिन बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको किसी न किसी काम से बैंक जाना पड़ता है, तो छुट्टियों की पूरी जानकारी होने जरूरी है। अन्यथा खाली हाथ लौटना पड़ेगा। ऑनलाइन बैंकिंग ने ग्राहकों की जिंदगी को काफी आसान बनाया है, लेकिन हर कोई इस सुविधा का लाभ नहीं उठाता। आज भी बैंकों की शाखाओं में भीड़ आम है। इसलिए अगर यह पहले से ही पता हो कि बैंक कब बंद रहेंगे, तो काम आसान हो जाता है।

कितने प्रकार की छुट्टियां?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर साल बैंकों में छुट्टियों की एक लिस्ट जारी करता है। बैंकों में छुट्टियां केंद्र और राज्यों द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित की जाती हैं। यह जरूरी नहीं है कि सभी सार्वजनिक छुट्टियों पर बैंक भी बंद रहें। इसके अलावा, बैंक साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहते हैं। मौजूद व्यवस्था के तहत बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार एवं प्रत्येक रविवार को बंद रहते हैं। बैंकों की छुट्टियां प्रत्येक राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। स्थानीय फेस्टिवल आदि के आधार पर यह निर्धारित किया जाता है कि बैंक, कहां बंद रहेंगे कहां नहीं। हालांकि,गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सभी बैंकों में एक साथ छुट्टी रहती है।

आज इसलिए बंद हैं बैंक

आज यानी 18 दिसंबर को शिलांग में बैंक बंद हैं, जबकि बाकी जगह सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है। 20 दिसंबर महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंकों में कामकाज होगा। हालांकि, सिक्कम में लोसूंग महोत्सव के उपलक्ष्य पर शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। चलिए देखते हैं कि दिसंबर के शेष दिनों में कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

डेट दिन छुट्टी स्थान
18 दिसंबर गुरुवार यू सोसो थाम पुण्यतिथि सिक्कम
19 दिसंबर शुक्रवार गोवा मुक्ति दिवस पणजी
20 दिसंबर शनिवार लोसूंग महोत्सव गंगटोक
21 दिसंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
22 दिसंबर सोमवार लोसूंग/नमसूंग महोत्सव गंगटोक
24 दिसंबर बुधवारक्रिसमस ईव आइजोल, कोहिमा, शिलांग
25 दिसंबर गुरुवार क्रिसमस सभी जगह
26 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस उत्सव आइजोल, कोहिमा, शिलांग
27 दिसंबर शनिवार चौथा शनिवार सभी जगह
28 दिसंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
30 दिसंबर मंगलवार यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबर बुधवार  न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपामिजोरम और मणिपुर
Source: RBI

मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

छुट्टी के मौके पर बैंक शाखाओं में भले ही कोई कामकाज न हो, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग चलती रहेगी। ग्राहक बैंकों की तरफ से मिलने वालीं ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि बैंक कर्मी लंबे समय से हर शनिवार को छुट्टी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। यदि 5 डेज बैंकिंग अमल में आती है, तो बैंक कर्मी हर रोज कुछ अतिरिक्त काम करेंगे, ताकि शनिवार की छुट्टी से कामकाज प्रभावित न हो।