11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलेक्ट्रिक व्हीकल: अमरीकी राष्ट्रपति बिडेन के बड़े कदम पर एलन मस्क ने दी सलाह

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति बिडेन की घोषणा के तुरंत बाद एलन मस्क ने राष्ट्रपति को सलाह दी। हालांकि एलन मस्क की सलाह पर जो बिडेन की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
electric-vehicle-elon-musk-takes-a-dig-at-joe-biden-advises-him-to-just-buy-a-tesla.jpg

Electric vehicle: Elon Musk takes a dig at Joe Biden, advises him to just buy a Tesla

इलेक्ट्रिक वाहनों के यूज पर जोर देते हुए अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पूरे अमरीका में 5 लाख चार्जिंग स्टेशन बनाने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "हम पूरे देश में 500,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बना रहे हैं। महान अमरीकी की सड़क यात्रा पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाइड होगी।" इसी ट्वीट पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी व टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने लिखा "या आप बस एक टेस्ला खरीद सकते हैं।"

इसके साथ ही एलन मस्क ने उसी ट्वीट पर एक और रिप्लाई करते हुए कहा कि "टेस्ला ने अपने चार्ज कनेक्टर को ओपन-सोर्स कर दिया है और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को टेस्ला सुपरचार्जर्स का यूज करने में सक्षम बना रही है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए 900 मिलियन डॉलर की मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार "आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम मिशिगन सहित पहले 35 राज्यों के लिए अपने पूरे राज्य में अपना इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए फंडिंग को मंजूरी दे रहे हैं।" वहीं सितंबर में बिडेन ने अमरीका में 35 राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए पहले 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग को मंजूरी दी थी।

इंसानों के दिमाग में लगने वाली चिप बना रहे हैं एलन मस्क
एलन मस्क की कंपनी "न्यूरालिंक" इंसानों के दिमाग में लगने वाली चिप बना रहे हैं। कंपनी का दावा है कि इंसानों में ये चिप लगने के बाद कई प्रकार के रोगियों को मददगार साबित होगी।इसके साथ ही भविष्य में कंपनी इंसानों की दृष्टि को भी बेहतर करने वाली टेक्नोलॉजी लाने का प्लान कर रही है।

यह भी पढ़ें: एलन मस्क बना रहे हैं इंसानों के दिमाग में लगने वाली चिप, जल्द ही आप सीधे कंप्यूटर से कर पाएंगे बात!