11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवंबर-दिसंबर में 70 लाख लोगों के हाथ होंगे पीले, शादियों में 4.25 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान

70 lakh people weddings: दिल्ली में इस सीजन में 3.5 लाख से अधिक शादियों से करीब एक लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

image

Prashant Tiwari

Oct 18, 2023

 estimated business of Rs 4.25 lakh crore in 70 lakh people weddings

इस बार नवंबर-दिसंबर में शादियों के मौसम में खूब कारोबार होने की उम्मीद है। 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच देश भर में लगभग 35 लाख शादियां होने का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के अनुसार, शादी से संबंधित सामान की खरीद से इस दौरान 4.25 लाख करोड़ रुपए का खर्च होने की संभावना है।

पिछले साल इसी अवधि में करीब 32 लाख शादियां हुईं और खर्च 3.75 लाख करोड़ रुपए आंका गया था। दिल्ली में इस सीजन में 3.5 लाख से अधिक शादियों से करीब एक लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

नवंबर में 5 और दिसंबर में 6 दिन शुभ

कैट की आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्ञान समिति के अध्यक्ष आचार्य दुर्गेश तारे ने बताया कि नक्षत्रों की गणना के अनुसार, नवंबर में विवाह की तिथियां 23, 24, 27, 28, 29 हैं, जबकि दिसंबर माह में 3, 4, 7, 8, 9 और 15 तारीखें विवाह के लिए शुभ दिन हैं। शादी के सीजन का अगला चरण जनवरी के मध्य से शुरू होगा और जुलाई तक जारी रहेगा।

80 फीसदी खर्च समारोहों पर

शादियों के बजट का 20 फीसदी दूल्हा-दुल्हन पक्ष पर खर्च होता है। बाकी 80 फीसदी खर्च शादी समारोह पर किए जाते हैं। शादियों के दौरान सोने-चांदी के आभूषण, साड़ी, लहंगा-चुन्नी, फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, कपड़े, जूते, शादी और ग्रीटिंग कार्ड, मेवे, मिठाइयां, फल, पूजा सामग्री, किराना, खाद्यान्न, सजावट का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपहार आइटम आदि की खूब मांग रहती है। मैरिज हॉल, बेंड, डीजे, टेंट आदि कारोबारियों को भी कारोबार मिलता है।

शादियों में खर्च 3 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा

खंडेलवाल ने बताया कि इस शादी सीजन में करीब 6 लाख शादियों में प्रति शादी 3 लाख रुपये का अनुमानित खर्च आएगा, जबकि करीब 10 लाख शादियों में प्रति शादी करीब 6 लाख रुपये, 12 लाख शादियों में प्रति शादी लगभग 10 लाख खर्च होंगे। 6 लाख शादियों में प्रति शादी 25 लाख खर्च होंगे।

50 हजार शादियों में प्रति शादी 50 लाख खर्च होंगे, जबकि 50 हजार शादियां ऐसी होंगी जिनमें 1 करोड़ या उससे अधिक पैसे खर्च होंगे। कुल मिलाकर इस एक महीने में शादी के सीजन में बाजारों में शादी की खरीदारी से करीब 4.25 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह होगा। शादी के सीजन का अगला चरण जनवरी के मध्य से शुरू होगा और जुलाई तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: त्योहारों के मौसम में रुलाएगी महंगाई, गेहूं 8 महीने की ऊंचाई पर, चीनी निर्यात पर लग सकता है प्रतिबंध