नई दिल्लीPublished: Jun 05, 2023 11:05:02 am
Prabhanshu Ranjan
Gautam Adani NetWorth: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को फिर बड़ा झटका लगा है। बीते हफ्ते में उनकी कमाई में फिर बड़ी गिरावट आई है। जिस कारण अब उनसे एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज छिन गया है।
Gautam Adani NetWorth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज छिन गया है। बीते हफ्ते कमाई में गिरावट के बाद गौतम अडानी को चीन के एक अरबपति ने पछाड़ दिया। अब गौतम अडानी एशिया के तीसरे अमीर शख्स हैं। जबकि पूरी दुनिया में उनकी रैकिंग 19 वां है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। दुनिया के टॉप-20 अमीरों की लिस्ट में एशिया से मात्र तीन कारोबारी शामिल है। जिसमें पहले स्थान पर मुकेश अंबानी, दूसरे स्थान पर चीनी अरबपति तो तीसरे स्थान पर गौतम अडानी हैं। 2023 की शुरुआत तक गौतम अडानी एशिया के नंबर-1 अमीर थे। तब वो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे। लेकिन जनवरी लास्ट में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में बड़ी तेजी से भारी कमी आई।