23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। चांदी भी इस हफ्ते मंदी पड़ी है। उच्च स्तरों पर भारी मुनाफावसूली से कीमतें गिर गई हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jan 03, 2026

gold silver price fall

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट आई है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव में कमी के संकेतों से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ। वहीं, उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली भी कीमतों में गिरावट का बड़ा कारण रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार 26 दिसंबर को सोना 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार, 2 जनवरी को यह सोना 1,35,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह इस हफ्ते सोने की घरेलू वायदा कीमत में 4,112 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज हुई है।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई है। रिच डैड पुअर डैड के ऑथर रॉबर्ट कियोसाकी द्वारा सिल्वर बबल फूटने की आशंका जाहिर होने के बाद चांदी में उच्च स्तरों से जबरदस्त बिकवाली आई। एमसीएक्स पर शुक्रवार, 26 दिसंबर को चांदी 2,39,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, शुक्रवार, 2 जनवरी को यह 2,36,316 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस तरह चांदी में इस हफ्ते 3,471 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

सोनाप्रति 10 ग्राम कीमत (₹)
24 कैरेट1,34,780 रुपये
22 कैरेट1,31,550 रुपये
20 कैरेट1,19,960 रुपये
18 कैरेट1,09,170 रुपये
14 कैरेट86,930 रुपये

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,34,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,19,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,09,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 86,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

वैश्विक स्तर पर क्या हैं कीमतें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने का वैश्विक भाव गिरावट के साथ बंद हुआ था। कॉमेक्स पर सोना 0.26 फीसदी या 11.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,329.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हआ। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.58 फीसदी या 0.41 डॉलर की बढ़त के साथ 71.02 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।