28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Outlook: सोने में 48,000 रुपये और चांदी में 2,11,000 रुपये की भारी गिरावट, क्या यही है खरीदने का सही समय?

Gold Price Outlook: सोने-चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई लेवल से काफी नीचे आ गई हैं। साल 2026 में कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 28, 2026

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है।

Gold Price Outlook: सोने-चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गई हैं। साल 2026 का अभी तीसरा महीना ही चल रहा है और कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल चुका है। इससे निवेशकों और खरीदारों को समझ ही नहीं आ रहा कि क्या किया जाए। जिन परिवारों में शादियां थीं, उन्हें बड़े महंगे भाव पर सोना खरीदना पड़ा और अब भाव टूट गए तो मन में एक टीस सी है। निवेशकों का इससे भी बुरा हाल है।

2 महीने में 48,500 रुपये टूटा सोना

एमसीएक्स एक्सचेंज पर इस हफ्ते 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। एमसीएक्स पर इस सोने ने 29 जनवरी 2026 को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस तरह करीब 2 महीने में सोने की कीमत में 48,596 रुपये की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, सोने का भाव 23 मार्च को 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया था। इसके बाद इसमें कुछ रिकवरी आई है।

2,11,587 रुपये सस्ती हुई चांदी

चांदी की कीमत भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी अधिक टूट चुकी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर इस हफ्ते चांदी का भाव 2,27,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है। एमसीएक्स पर चांदी ने 29 जनवरी 2026 को 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई बनाया था। इस तरह करीब 2 महीने में चांदी का भाव 2,11,587 रुपये टूट चुका है। हालांकि, चांदी का भाव 23 मार्च को गिरकर 1,99,643 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया था। इसके बाद चांदी में कुछ रिकवरी आई है।

क्या है सोने-चांदी के लिए अनुमान

जबरदस्त गिरावट के बाद पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध, उच्च अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड, क्रूड ऑयल कीमतों की अनिश्चितता, मजबूत यूएस डॉलर और यूएस फेड के शख्त रुख के चलते सोने की कीमतें अपने 23 मार्च के लेवल से करीब 15,000 रुपये चढ़ गई हैं। वहीं, चांदी का भाव पिछले 5 दिन में 28,107 रुपये उछल गया है।

Enrich Money के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि सोने की कीमतों का व्यापक रुझान अभी भी कमजोरी की ओर इशारा करता है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव के कारण समय-समय पर सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ रही है, जिससे कीमतों को कुछ सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन यह सपोर्ट लंबे समय तक तेजी बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं दिख रहा।

धातुमौजूदा भावऑल टाइम हाईऑल टाइम हाई की तारीखअब तक की गिरावटहाल का निचला स्तरनिचले स्तर से रिकवरी
सोना₹1,44,500 / 10 ग्राम₹1,93,096 / 10 ग्राम29 जनवरी 2026₹48,596₹1,29,595 / 10 ग्राम (23 मार्च)₹14,905
चांदी₹2,27,750 / किलोग्राम₹4,39,337 / किलोग्राम29 जनवरी 2026₹2,11,587₹1,99,643 / किलोग्राम (23 मार्च)₹28,107

सोने-चांदी के प्राइस टार्गेट

उन्होंने कहा, “अगर सोना 4,600 डॉलर के ऊपर टिकाऊ बढ़त दर्ज करता है, तो इसमें 4,680 से 4,750 डॉलर तक तेजी आ सकती है। इसके बाद 4,850 डॉलर तक भी बढ़ने की संभावना है, जहां मजबूत सप्लाई देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर, अगर कीमत 4,300 डॉलर के नीचे फिसलती है, तो गिरावट तेज होकर 4,100 से 4,150 डॉलर के स्तर तक जा सकती है।”

पोनमुडी आर ने यह भी कहा कि भारत में सोने के दाम अभी भी 1,40,000 के सपोर्ट जोन के ऊपर बने हुए हैं, जो यह दिखाता है कि ऊंचे स्तरों पर भी खरीदारी का रुझान बना हुआ है। मार्केट में उतार-चढ़ाव यह भी संकेत देता है कि बाजार का बड़ा रुख अभी सतर्क लेकिन सकारात्मक बना हुआ है।