22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today on 22nd May 2026: अमेरिकी ब्याज दरों की चिंता में गिर गए सोने के दाम, 24, 22 और 18 कैरेट के जानिए क्या हैं रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। यूएस फेड रेट उच्च बनी रहने की उम्मीदों के चलते सोने में गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव स्टेबल बने हुए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 22, 2026

Gold Silver Price Today

Gold Rate में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे 24 केरेट गोल्ड का रेट 590 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 500 रुपये गिरकर 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 430 रुपये गिरकर 1,19,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

गोल्ड (कैरेट)आज का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)कल का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)बदलाव
24 कैरेट1,59,6401,60,230-590
22 कैरेट1,46,2501,46,750-500
18 कैरेट1,19,6701,20,100-430

क्यों गिरे सोने के भाव?

क्रूड ऑयल में तेजी और महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ने से फेड रेट के ऊपर बने रहने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.51 फीसदी या 1.55 डॉलर की बढ़त के साथ 104.1 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 1.01 फीसदी या 0.97 डॉलर की बढ़त के साथ 97.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई (Gold Rate in Chennai)₹1,61,240₹1,47,800₹1,24,000
मुंबई (Gold Rate in Mumbai)₹1,59,490₹1,46,200₹1,19,620
दिल्ली (Gold Rate in Delhi)₹1,59,640₹1,46,250₹1,19,670
कोलकाता (Gold Rate in Kolkata)₹1,59,490₹1,46,200₹1,19,620
बेंगलुरु (Gold Rate in Bangalore)₹1,59,490₹1,46,200₹1,19,620
हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad)₹1,59,490₹1,46,200₹1,19,620
केरल (Gold Rate in Kerala)₹1,59,490₹1,46,200₹1,19,620
पुणे (Gold Rate in Pune)₹1,59,490₹1,46,200₹1,19,620
वडोदरा (Gold Rate in Vadodara)₹1,59,540₹1,46,250₹1,19,670
अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad)₹1,59,540₹1,46,250₹1,19,670
जयपुर (Gold Rate in Jaipur)₹1,59,640₹1,46,250₹1,19,670

चांदी का हाजिर भाव (Silver Price Today)

चांदी की घरेलू हाजिर कीमतें आज शुक्रवार को बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करती दिखीं। गुडरिटर्न्स पर सुबह 10 बजे चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.29 फीसदी या 13 डॉलर की गिरावट के साथ 4,529.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.35 फीसदी या 16.05 डॉलर की गिरावट के साथ 4,527 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज मिला जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.21 फीसदी या 0.16 डॉलर की बढ़त के साथ 76.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.17 फीसदी या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 76.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर 0.19 फीसदी या 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.21 फीसदी या 574 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,309 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।