16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: सोने-चांदी में फिर से आ रही तेजी, जोयालुक्कास, तनिष्क और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार दोपहर तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,20,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Nov 07, 2025

Gold Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: Pexels)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.57 फीसदी या 682 रुपये की बढ़त के साथ 1,21,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 1.43 फीसदी या 2100 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने की घरेलू हाजिर कीमतों की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,20,230 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोना 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। 20 कैरेट सोना 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 97,390 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 77,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,12,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 91,840 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलर्स का नाम24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क1,22,4501,12,25091,840
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,11,85091,51071,180
कल्याण ज्वैलर्स1,11,850
जोयालुक्कास1,22,0201,11,85091,510

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,11,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यहां 18 कैरेट सोना 91,510 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 71,180 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स शुक्रवार, 7 नवंबर को 22 कैरेट सोना 1,11,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,22,020 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,11,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 91,510 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।