
चांदी 3 लाख के पार हो गई है। (PC: AI)
Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 1.49 फीसदी या 2123 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर चांदी आज सोमवार को 3 लाख के ऊपर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार में सेफ हैवन एसेट्स की मांग तेजी से बढ़ी है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। चांदी का घरेलू वायदा भाव आज 3 लाख रुपये को पार कर गया है। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव एमसीएक्स पर 4.43 फीसदी या 12,750 रुपये की बढ़त के साथ 3,00,512 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच तनाव के चलते सोने-चांदी में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक यूरोपीय देश अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति नहीं देंगे, तब तक उन पर भारी भरकम टैरिफ लगाया जाता रहेगा। ट्रंप की इस धमकी के बाद डेनमार्क के विशाल आर्कटिक क्षेत्र पर विवाद गहरा गया है। यूरोपीय यूनियन के राजनियकों के अनुसार, रविवार को यूरोपीय संघ के राजदूतों ने ट्रंप को इन शुल्कों को लागू करने से रोकने के प्रयासों को तेज करने पर सहमति जताई। साथ ही टैरिफ लागू होने की स्थिति में संभावित जवाबी कार्रवाई की तैयारी भी की। ट्रंप की इस नई टैरिफ धमकी के कारण अमेरिकी शेयर बाजार और डॉलर में गिरावट आई, जिससे निवेशकों ने सोने, येन और स्विस फ्रैंक जैसी सेफ हैवन एसेट की मांग बढ़ा दी।
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.58 फीसदी या 72.60 डॉलर की बढ़त के साथ 4,668 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.42 फीसदी या 65.48 डॉलर की बढ़त के साथ 4,661.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी भारी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 5.30 फीसदी या 4.69 डॉलर की जबरदस्त उछाल के साथ 93.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.42 फीसदी या 3.08 डॉलर की बढ़त के साथ 93.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
Published on:
19 Jan 2026 10:27 am

बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
