20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के भी बढ़ गए भाव, जानिए आपके शहर में गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। चांदी भी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी है। चांदी का घरेलू हाजिर भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 20, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोने में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today 20 July 2026: सोने की कीमतों में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सोने के घरेलू हाजिर भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 170 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 200 रुपये की बढ़त के साथ 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 120 रुपये की बढ़त के साथ 1,07,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,43,460₹1,31,500₹1,09,650
मुंबई₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
दिल्ली₹1,43,610₹1,31,650₹1,07,740
कोलकाता₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
बेंगलुरु₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
हैदराबाद₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
केरल₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
पुणे₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
वडोदरा₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,640
अहमदाबाद₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,640
जयपुर₹1,43,610₹1,31,650₹1,07,740

चांदी में भी आया उछाल

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5000 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतें बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले गोल्ड का रेट 0.27 फीसदी या 383 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.11 फीसदी या 2404 रुपये की बढ़त के साथ 2,18,807 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या है सोने में तेजी की वजह?

अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट के बाद वेल्यू बाइंग आने से सोने में तेजी देखने को मिली है। क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी तेजी के बावजूद सोने में यह तेजी आई है। यूएस डॉलर इंडेक्स में 5 दिन में 0.21 फीसदी की गिरावट आई है। डॉलर गिरने से दूसरी करेंसीज वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना किफायती हो जाता है। इससे डिमांड बढ़ती है और कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर के पार चले जाने से महंगाई को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं। इसके साथ ही इस साल यूएस फेड द्वारा रेट हाइक की संभानाएं भी तेज हो गई हैं। उच्च ब्याज दर सोने पर दबाव डालती हैं।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.11 फीसदी या 4.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,023.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.02 फीसदी या 0.77 डॉलर की बढ़त के साथ 4,018.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.57 फीसदी या 0.88 डॉलर की बढ़त के साथ 57.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.70 फीसदी या 0.95 डॉलर की बढ़त के साथ 56.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।