19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सोने-चांदी में महा-गिरावट, सीधे 32,000 रुपये टूटी सिल्वर, जानिए कितने गिरे 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने और हाजिर मांग नहीं होने से सोना टूट रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 19, 2026

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमत में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 3.53 फीसदी या 5398 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 6 फीसदी या 14,891 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,303 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले 15 दिन में सोना 14,029 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी का भाव पिछले 15 दिन में 32,257 रुपये गिर गया है।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,51,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,34,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,22,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क गुरुवार, 19 मार्च 2026 को 22 कैरेट सोना 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,16,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज गुरुवार को 22 कैरेट सोना 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,15,980 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 92,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलर / ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क (Tanishq)1,55,0701,42,1501,16,300
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,41,7501,15,98092,200
कल्याण ज्वैलर्स1,41,750
जोयालुक्कास (Joyalukkas)1,51,9101,39,2501,13,930

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज गुरुवार, 19 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में गुरुवार, 19 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोना 1,51,910 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,39,250 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,13,930 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।