19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold-Silver Price: MCX पर सोना और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 19, 2026

सोना-चांदी भाव (File Photo)

Gold and Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार के साथ ही सोना और चांदी दोनों हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के दम पर कीमती धातुओं में मजबूती बनी हुई है, जिससे निवेशकों के बीच खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है।

MCX पर सोने की कीमत में उछाल

MCX पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना 203 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने में आई यह मजबूती निवेशकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेत और डॉलर में नरमी सोने की कीमतों को सहारा दे रहे हैं।

चांदी की कीमतों में तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज अच्छी तेजी दर्ज की गई है। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 1,129 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत उछलकर 2,45,397 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। औद्योगिक मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते चांदी में मजबूती देखी जा रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

बाजार जानकारों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर पड़ सकता है। ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की ओर रुख करते हैं, जिससे सोने और चांदी की मांग बढ़ती है। यदि भू-राजनीतिक तनाव और गहराता है, तो आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।