18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Rate Today: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना डेढ़ लाख के पार; जानें 18 फरवरी का ताजा भाव

Gold Silver Rates: आज 18 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। जयपुर से दिल्ली तक के लाइव रेट्स और MCX के ताजा हाल जानने के लिए अभी क्लिक करें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Feb 18, 2026

Gold Silver Rate

सोने चांदी के भाव। ( फोटो: AI)

Bullion Market : शादियों का सीजन सिर पर है और सर्राफा बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। अगर आप आज सोना (Gold Rate Today) या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं (Silver Price India), तो अपनी जेब और मजबूत कर लीजिए। बुधवार, 18 फरवरी 2026 को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में जो भूचाल आया है, उसने मध्यमवर्गी परिवारों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जहां एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल ने कीमतों को हवा दी है, वहीं घरेलू वायदा बाजार (MCX Gold Futures) में चांदी ने ऐसी छलांग लगाई है कि निवेशक भी हैरान हैं।

MCX पर चांदी की तूफानी रफ्तार (MCX Trading)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज का दिन चांदी के नाम रहा। मार्च वायदा अनुबंध में चांदी करीब 2% उछल कर 2,33,339 रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक मांग में अचानक आई तेजी और ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कत के कारण चांदी में यह 'करंट' लगा है। वहीं, सोने का अप्रैल वायदा भी पीछे नहीं है। यह 1.08% चढ़ कर 1,53,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

सराफा बाजार का हाल: छूना हुआ मुश्किल (Gold Futures)

वायदा बाजार की गर्मी का असर सीधे आपकी गली के ज्वैलर तक पहुंच चुका है। 'गुड रिटर्न्स' और स्थानीय सराफा संघ के आंकड़ों पर नजर डालें तो जयपुर और दिल्ली जैसे शहरों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,54,300 रुपये के पार चला गया है। वहीं, जेवराती सोना (22 कैरेट), जो सबसे ज्यादा बिकता है, वह भी 1,41,500 रुपये के करीब है। जबकि
चांदी की बात करें तो रिटेल मार्केट में स्थिति और भी डरावनी है। जयपुर सराफा बाजार में आज चांदी का भाव टैक्स और अन्य खर्च मिलाकर कहीं-कहीं 2.60 लाख से 2.80 लाख रुपये किलो तक बोला जा रहा है।

आखिर क्यों लगी है आग ? (Commodity Market)

बाजार के जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर असमंजस ने निवेशकों को डरा दिया है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए दुनिया भर के निवेशक 'सुरक्षित निवेश' यानी सोने-चांदी (Safe Haven) की तरफ भाग रहे हैं।

अभी ग्राहक सिर्फ भाव पूछने आ रहे हैं

"बाजार में अभी ग्राहक सिर्फ भाव पूछने आ रहे हैं, खरीदारी न के बराबर है। 1.50 लाख के ऊपर सोना जाने से शादियों वाली खरीदारी पर 40% तक का असर पड़ा है। लोग अब हल्के वजन की ज्वैलरी या पुराने सोने को एक्सचेंज करने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।"
— कैलाश मित्तल, अध्यक्ष, सराफा ट्रेडर्स एसोसिएशन।

सुबह सोने के भाव में और उछाल हो सकता है

निवेशकों की नजर अब आज रात आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हुई है। अगर डॉलर इंडेक्स में थोड़ी भी कमजोरी आती है, तो कल सुबह सोने के भाव में और उछाल देखने को मिल सकता है। जानकारों का कहना है कि चांदी जल्द ही 2.40 लाख का स्तर भी तोड़ सकती है, इसलिए छोटे निवेशक अभी 'रुको और देखो' (Wait and Watch) की नीति अपना रहे हैं।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी का बढ़ा क्रेज

सोने-चांदी के आसमान छूते दामों ने बाजार का ट्रेंड बदल दिया है। असली सोने की जगह अब 'वन ग्राम गोल्ड' और उच्च गुणवत्ता वाली आर्टिफिशियल ज्वैलरी की मांग में 200 गुना इजाफा हुआ है। दुल्हनें अब रिसेप्शन और छोटे फंक्शंस के लिए किराए की ज्वैलरी या इमीटेशन ज्वैलरी को प्राथमिकता दे रही हैं, ताकि बजट न बिगड़े।