27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने में आज जबरदस्त उछाल, चांदी में भी भारी-भरकम तेजी, जानिए कहां पहुंच गई कीमतें

Gold Silver Price Today: डॉलर में गिरावट के चलते आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, अच्छी डिमांड के चलते चांदी भी भारी तेजी के साथ ट्रेड कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 27, 2026

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा कारोबार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 2.10 फीसदी या 2990 रुपये की बढ़त के साथ 1,45,504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। डॉलर में गिरावट आने पर सोना विदेशी करेंसीज के लिए किफायती हो जाता है। इससे डिमांड बढ़ती है। उधर अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर हैं। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। हालांकि, महंगाई आमतौर पर सोने की सेफ हैवन एसेट के रूप में मांग को बढ़ाती है।

चांदी में जबरदस्त उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज चांदी बढ़ी तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 3.56 फीसदी या 7,831 रुपये की बढ़त के साथ 2,27,705 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 2.11 फीसदी या 93.10 डॉलर की बढ़त के साथ 4,502.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 2.02 फीसदी या 88.61 डॉलर की बढ़त के साथ 4,464.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 3.60 फीसदी या 2.45 डॉलर की बढ़त के साथ 70.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.01 फीसदी या 2.05 डॉलर की बढ़त के साथ 70.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

क्रूड ऑयल के भाव

कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट ऑयल 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 107.11 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 0.88 फीसदी गिरकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।