11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Silver Rate Today: क्या यह है चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? गोल्ड पर PM मोदी की अपील के बाद सिल्वर में जबरदस्त उछाल

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। चांदी वायदा 3000 रुपये की तेजी के साथ 2,64,922 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 11, 2026

Silver Rate Today

चांदी की कीमत में भारी तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Silver Rate Today: सोना इस वक्त थोड़ा सुस्त पड़ता दिख रहा है, लेकिन चांदी की चमक बढ़ती जा रही है। सोमवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि मिडिल ईस्ट संकट, महंगे तेल और पीएम मोदी की हालिया अपील के बाद निवेशकों का मूड बदल रहा है। अब कई लोग सोने के मुकाबले चांदी को बेहतर दांव मानने लगे हैं।

चांदी में भारी तेजी

घरेलू वायदा बाजार MCX पर जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी करीब 3,000 रुपये उछलकर 2,64,922 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। खास बात यह है कि पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी में करीब 3,500 रुपये की तेजी आई थी। यानी लगातार दूसरे दिन सफेद धातु ने बाजार में जोरदार पकड़ दिखाई है। उधर सोने की चाल कुछ धीमी रही। जून 2026 डिलीवरी वाला MCX गोल्ड करीब 532 रुपये टूटकर 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। डॉलर मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर सोने पर साफ दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही तस्वीर देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर हल्की तेजी के साथ 80 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई, जबकि स्पॉट गोल्ड में गिरावट दर्ज हुई। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी करीब 1 फीसदी कमजोर रहे।

क्यों भाग रही है चांदी?

अब सवाल है कि आखिर चांदी इतनी तेजी से क्यों भाग रही है? इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके बाद बाजार में डर और अनिश्चितता और बढ़ गई है। इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भी कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अभी भी बड़ा खतरा बना हुआ है। इन बयानों के बाद तेल बाजार में हलचल बढ़ गई और ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया।

चांदी को मिला इंडस्ट्रियल डिमांड का सपोर्ट

तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इसी वजह से बाजार को अब उम्मीद कम दिख रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती करेगा। डॉलर मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा, लेकिन चांदी को इंडस्ट्रियल डिमांड का सपोर्ट मिल रहा है।

पीएम की अपील

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील ने भी बाजार की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि मौजूदा मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी चीजों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और एक साल तक सोना खरीदने से बचें। मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड उपभोक्ताओं में शामिल है। अगर देश में कुछ समय के लिए गोल्ड की खरीदारी धीमी पड़ती है, तो इसका असर वैश्विक कीमतों पर भी पड़ सकता है। उनके मुताबिक, लोगों की जरूरत और बाजार के हालात के हिसाब से सोने में कुछ समय तक कमजोरी बनी रह सकती है।

क्या चांदी है लंबी अवधि के लिए मजबूत विकल्प?

वहीं, कई जानकार अब चांदी को लंबी अवधि के लिए मजबूत विकल्प मान रहे हैं। कांतीलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड महेश ओझा का कहना है कि सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में चांदी की भारी जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि इसकी लॉन्ग टर्म डिमांड मजबूत बनी हुई है। उनका मानना है कि अगर कीमतों में गिरावट आती भी है, तो उसे निवेश का मौका माना जा सकता है।

टेक्निकल चार्ट

तकनीकी नजरिए से भी बाजार काफी दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है। एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर के मुताबिक, MCX सिल्वर बीते दो सत्रों की मजबूत तेजी के चलते 2,64,000 रुपये के ऊपर पहुंच गई है। अगर यह 2,65,000 रुपये के ऊपर मजबूती से निकलती है, तो तेजी और बढ़ सकती है। वहीं, नीचे की तरफ 2,61,000 रुपये पर अहम सपोर्ट माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग