31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: चांदी में आई गिरावट और सोना हुआ महंगा, जानिए कहां पर क्या कीमत है?

गुरुवार (19 अगस्त, 2021) को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दामों में मामूली गिरावट आई है।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 19, 2021

gold_import.png

नई दिल्ली। देश में आज सोना और चांदी के भावों (Gold Silver Price Today) में उतार-चढ़ाव हुआ है। सोने के दामों में आज बीते दिन के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 22 कैरेट सोने का भाव 4,645 रुपए प्रति ग्राम अथवा 46,450 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि 18 अगस्त को 22 कैरेट सोने का भाव 46,350 रुपए प्रति दस ग्राम था। इसी तरह 24 कैरेट सोने का भाव आज 50,660 रुपए प्रति दस ग्राम है जो कल 50,560 रुपए प्रति दस ग्राम था। सोने के विपरीत चांदी के भावों में बुधवार के मुकाबले कटौती हुई है। आज चांदी की कीमत 62,500 रुपए प्रति किलो है जो बुधवार को 63,500 रुपए प्रति किलो थी।

भारत के प्रमुख महानगरों में 22 कैरेट सोने के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के भाव 46,450 रुपए प्रति दस ग्राम हैं। सोने की कीमत आज मुंबई में 46,500 रुपए प्रति दस ग्राम, चेन्नई में 44,640 रुपए प्रति दस ग्राम, कोलकाता में 46,750 रुपए प्रति दस ग्राम, बेंगलुरू में 44,300 रुपए प्रति दस ग्राम, हैदराबाद में 44,300 रुपए प्रति दस ग्राम, पुणे में 45,590 रुपए प्रति दस ग्राम, जयपुर में 46,300 रुपए प्रति दस ग्राम, लखनऊ में 46,450 रुपए प्रति दस ग्राम, पटना में 45,590 रुपए प्रति दस ग्राम तथा चंडीगढ़ में 45,950 रुपए प्रति दस ग्राम है।

यह भी पढ़ें : RBI की नई गाइडलाइन, बैंक लॉकर से चोरी होने पर मुआवजा देगा बैंक, साथ ही रखनी होंगी ये सावधानियां भी

विभिन्न महानगरों में ये हैं 24 कैरेट सोने के भाव
24 कैरेट सोने के भाव दिल्ली में 50,660 रुपए प्रति दस ग्राम, मुंबई में 47,500 रुपए प्रति दस ग्राम, चेन्नई में 48,700 रुपए प्रति दस ग्राम, कोलकाता में 49,450 रुपए प्रति दस ग्राम, बेंगलुरू में 48,330 रुपए प्रति दस ग्राम, हैदराबाद में 48,330 रुपए प्रति दस ग्राम, पुणे में 48,810 रुपए प्रति दस ग्राम, अहमदाबाद में 48,770 रुपए प्रति दस ग्राम, जयपुर में 48,650 रुपए प्रति दस ग्राम, लखनऊ में 50,660 रुपए प्रति दस ग्राम, पटना में 48,810 रुपए प्रति दस ग्राम तथा चंडीगढ़ में 48,650 रुपए प्रति दस ग्राम है।

यह भी पढ़ें : Bank Holidays: आज ही निबटा लें बैंक के जरूरी काम, लगातार 4 दिन रहेंगे बंद

देश के विभिन्न महानगरों में चांदी का भाव
आज चांदी की कीमत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता तथा बेंगलुरू में 62,500 रुपए प्रति किलो, चेन्नई में 67,400 रुपए प्रति किलो, हैदराबाद में में 67,400 रुपए प्रति किलो, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, सूरत तथा चंडीगढ़ में 62,500 रुपए प्रति किलो है। पिछले दस दिनों को देखा जाए तो कई बार उतार-चढ़ाव के दौर के बाद चांदी में लगभग 200 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे गोल्ड
आप जब भी गोल्ड खरीदने जाए तो सबसे पहली बात यह ध्यान रखें कि खरीदा गया सोना हॉलमार्क होना चाहिए। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है। भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। सरल शब्दों में हम कह सकते हैं कि हॉलमार्क्ड गोल्ड खरीदने से आप किसी भी तरह की संभावित धोखाधड़ी से बच सकते हैं।