20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत भी बढ़ी, जानिए आज का ताजा भाव

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को (18 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में बढ़त दर्ज की गई है।
2 min read
Google source verification
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को (18 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में बढ़त दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,540.00 रुपए पर है। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,320.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 50,360.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 68,070.00 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 46,163 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 50,360 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,246 और 24 कैरेट सोना 50,450 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,182 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,380 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,136 और 24 कैरेट 50,590 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली46,16350,360
मुंबई46,24650,450
कोलकाता46,18250,380
चेन्नई46,37450,590
बेंगलुरू46,28350,490
हैदराबाद46,31950,530
जयपुर46,23750,440
लखनऊ46,25550,460
भोपाल46,29250,500

सोना उच्चतम स्तर से करीब 5,730 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 5,730 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें :— सावधान! Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, UIDAI लगा सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card Update : बिना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर के आधार को ऐसे करें डाउनलोड, जानिए स्टेप टू स्टेप प्रोसेसर

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।