
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today : देश में शादी-विवाह का लगन चल रहा है और इस सीजन में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी (Gold Silver Price) की कीमतें जारी कर दी गई है। आज सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साप्तहिक कारोबार के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को (13 मई, 2022) 10 सोना (Gold Price) 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,450.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 3.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,240.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,260 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 60,030 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 46,988 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,260 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,071 और 24 कैरेट सोना 51,350 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,007 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,280 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,208 और 24 कैरेट 51,500 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 46,988 | 51,260 |
| मुंबई | 47,071 | 51,350 |
| कोलकाता | 47,007 | 51,280 |
| चेन्नई | 47,208 | 51,500 |
| बेंगलुरू | 47,108 | 51,390 |
| बेंगलुरू | 47,493 | 51,810 |
| हैदराबाद | 47,144 | 51,430 |
| जयपुर | 47,062 | 51,340 |
| लखनऊ | 47,080 | 51,360 |
| भोपाल | 47,117 | 51,400 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,750 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,750 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 11वीं किस्त में क्यों हो रही देरी? जानिए कब आएंगे 2000 रुपए
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
Published on:
13 May 2022 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
