
gold price
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। आज (मंगलवार, 22 जून 2021) को सोने की कीमत स्थिर है। वहीं चांदी के रेट में बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत आज 47,220 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत में कोई बदलाव न होने से आज चांदी की भाव 67,600 रुपए। इस पर निवेशकों की भी नजर बनी हुई है। इसी तरह से 22 कैरेट गोल्ड के दाम गिर जाने से ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अगर आप सोना खरीना चाहते है तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है।
सोना और चांदी के आज के भाव
आज यानी 22 जून 2021 को सोने के भाव नहीं बदला है। दूसरी ओर चांदी का आज का भाव स्थिर है। आज सोने 47,220 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं, वह 67,600 रुपए। जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव गिरावट के साथ खुले। जबकि चांदी 67600 पर रही। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 30 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 50300 रुपए पर खुला। चांदी में प्रति किलो स्थिरता दर्ज की गई।
आपके शहर में सोने का भाव
शहर 22 कैरेट का भाव 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव 10 ग्राम
दिल्ली 46,100 50,300
मुंबई 46,220 47,220
चेन्नई 44,350 48,380
कोलकाता 46,280 48,980
लखनऊ 46,100 50,300
बेंगलुरु 43,900 47,890
हैदराबाद 43,900 47,890
अहमदाबाद 47,400 48,400
पुणे 46,220 47,220
सोने का भारत दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता
उत्पाद शुल्क, राज्य करों और परिवर्तन करने के कारण, सोने के आभूषण की कीमत पूरे भारत में भिन्न होती है, जो धातु का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। नई दिल्ली में सोमवार को 22 कैरेट सोने का भाव 40 रुपए की गिरावट के साथ 46,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चेन्नई की बात करें तो यहां पर 60 रुपए बढ़कर 44,350 रुपए पर बंद हुआ। मुंबई की कीमत की बात करें तो यह 46,220 रुपए रहा।
पिछले सप्ताह सोने में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी
वैश्विक बाजार में सोमवार को सोना एक साल से अधिक के अपने सबसे खराब सप्ताह के बाद पलटा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के तेजतर्रार दृष्टिकोण के कारण डॉलर के दाम में वृद्धि हुई है। सोना 1.50 प्रतिशत बढ़कर 1,784.90 डॉलर प्रति औंस पर 1:51 बजे EDT (1751 GMT) हो गया, जिससे कुछ सौदेबाजी की शुरुआती तेजी रुक गई। पिछले सप्ताह सबसे बड़ी गिरावट के बाद कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
Published on:
22 Jun 2021 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
