आज के सोना-चांदी का भाव
विदेशों में पीली धातु में रही भारी गिरावट के दबाव में पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी सोना 4.40 प्रतिशत और चांदी 6.43 प्रतिशत की गिरावट में रही। सोना-चांदी का दाम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, गोल्ड रेट में कमी आई है, वही चांदी की कीमत भी आज कम हुई है। आज यानी 21 जून, 2021 को 22 कैरट सोने के भाव 10 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। वहीं 24 कैरट गोल्ड में भी 10 रुपये प्रति दस ग्राम में कमी दर्ज की गयी है। ऐसे में सोने की कीमत आज 46,220 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।