
सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: Gemini)
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने आज पलटी खाई है। सोमवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। मंगलवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.51 फीसदी या 556 रुपये की बढ़त के साथ 1,09,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में यह 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो सोने का नया रिकॉर्ड हाई लेवल है।
अच्छी हाजिर मांग, कमजोर डॉलर और अगले हफ्ते यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स में करीब 0.10 फीसदी की गिरावट है, जिससे दूसरी करेंसीज के लिए सोना सस्ता हो गया। इससे डिमांड बढ़ी है और कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 0.34 फीसदी या 428 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की वैश्विक कीमतों में भी मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.31 फीसदी या 11.40 डॉलर की बढ़त के साथ 3,688 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.39 फीसदी या 14.33 डॉलर की बढ़त के साथ 3,650.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बढ़त देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.35 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 41.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 41.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
Updated on:
09 Sept 2025 10:24 am
Published on:
09 Sept 2025 10:24 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
