
क्या सोना-चांदी के और बढ़ेंगे दाम (Photo-AI)
Gold-Silver Rate: पिछले कुछ हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंकाया है। रिकॉर्ड तेजी के बाद आई तेज गिरावट और फिर अचानक रिकवरी ने प्रेशस मेटल्स मार्केट को बेहद संवेदनशील बना दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा सप्ताह में कीमतों में सुधार देखा गया है, लेकिन आने वाले दिनों में उतार-चढाव बना रह सकता है।
इस सप्ताह सोना और चांदी दोनों में तेज रिकवरी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड में 10 से 12 प्रतिशत तक की उछाल आई, जब यह गिरकर 4404 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया था। यह गिरावट पिछले दशक की सबसे तेज साप्ताहिक गिरावटों में से एक मानी जा रही है। वहीं चांदी ने भी 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखाई और 73 डॉलर से उछलकर 87 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई। डिप पर खरीदारी करने वाले निवेशकों ने इस तेजी को सहारा दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह रिकॉर्ड हाई से प्रेशस मेटल्स में गिरावट शुरू हुई थी। बाजार विशेषज्ञों का मानना था कि खासकर चांदी में तेजी बहुत तेज और ज्यादा थी। सीएमई ग्रुप (CME) द्वारा मार्जिन आवश्यकताएं बढाने के बाद लीवरेज ट्रेडर्स को पोजिशन काटनी पडी, जिससे बिकवाली तेज हो गई। इसके साथ ही डॉलर में मजबूती और केविन वार्श को फेड चेयर के संभावित नामांकन की खबर ने भी दबाव बढाया।
चीन में गोल्ड और सिल्वर की मजबूत मांग बाजार को सहारा दे रही है। चीनी बाजारों में एलबीएमए (LBMA) के मुकाबले प्रीमियम देखा जा रहा है, जो सीमित सप्लाई और मजबूत डिमांड का संकेत है।
हाल ही में चीन में गोल्ड ईटीएफ में निवेश अमेरिका से भी ज्यादा रहा। शंघाई गोल्ड एक्सचेंज पर ट्रेडिंग वॉल्यूम बढा है, खासकर स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले ज्वेलरी मांग के कारण। हालांकि लूनर न्यू ईयर छुट्टियों के चलते फरवरी के दूसरे हिस्से में वॉल्यूम प्रभावित हो सकता है।
Published on:
04 Feb 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
Gold Silver Price News
