27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Rate Today: हाजिर मांग में उछाल से सोने के बढ़ गए भाव, चांदी में आई जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हो गए हैं दाम

Gold Silver Rate Today: हाजिर मांग में तेजी आने से आज सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। वहीं, चांदी में भारी तेजी देखने को मिली है। डॉलर में कमजोरी से भी सोने को सपोर्ट मिला है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 27, 2026

Gold Silver Rate Today

सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। (PC: AI)

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.16 फीसदी या 261 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और डॉलर में कमजोरी के बीच मजबूत हाजिर मांग के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिली है। इससे पहले गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, चांदी 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई थी।

चांदी में बड़ा उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखा जा रहा है। घरेलू वायदा बाजार में भी शुरुआती कारोबार में कीमतें बड़ी तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुक्रवार सुबह 2.38 फीसदी या 6,381 रुपये की तेजी के साथ 2,74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज बढ़त देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.15 फीसदी या 7.70 डॉलर की बढ़त के साथ 5,201.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.03 फीसदी या 1.72 डॉलर की बढ़त के साथ 5,186.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.86 फीसदी या 2.50 डॉलर की बढ़त के साथ 90.09 डॉलर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.53 फीसदी या 1.34 डॉलर की बढ़त के साथ 89.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।